{"_id":"613b32b38ebc3ed19362487f","slug":"husband-threw-acid-on-daughter-and-wife-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी: पति ने पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहमी: पति ने पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, दोनों की हालत गंभीर
Fri, 10 Sep 2021 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:00 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, अजय साहनी सिलाई का काम करता है। अपनी पत्नी गीता साहनी (45) दो बेटी अर्पिता और आराध्या के साथ कूड़ाघाट में रहता था। घर में परिवारिक विवाद की वजह से अक्सर ही मारपीट हुआ करता था।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट में सिलाई का काम करने वाले युवक ने अपनी पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब पढ़ने से दोनों बुरी तरह से झुलस गई हैं वहीं बचाने गई छोटी बेटी पर भी तेजाब की कुछ बूंदे पड़ी हैं। गंभीर हालत में मां बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उधर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अजय साहनी सिलाई का काम करता है। अपनी पत्नी गीता साहनी (45) दो बेटी अर्पिता और आराध्या के साथ कूड़ाघाट में रहता था। घर में परिवारिक विवाद की वजह से अक्सर ही मारपीट हुआ करता था। शुक्रवार की सुबह अजय साहनी का पत्नी से विवाद हो गया, इसके बाद वह घर से निकल गया थोड़ी देर बाद घर लौटा और हाथ में तेजाब लिए हुए था।
विज्ञापन
पत्नी अभी कुछ समझ पाती इसके पहले ही उसने तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। तेजाब से झुलसने की वजह से गीता चीख पड़ी उसकी आवाज सुनकर बड़ी बेटी और पिता जो कि नहा रही थी उसने बाथरूम का दरवाजा खोल दिया और पिता उसके ऊपर भी जाकर तेजाब फेंक दिया। घर में शोर-शराबा शुरू कर अलग कमरे में पढ़ाई कर रही छोटी बेटी और पिता भी वहां पहुंच गई और बीच-बचाव में तेजाब से वह भी मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया वहीं शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।