फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband suspicious to wife ordeal by burning camphor and after both drink poison in gorakhpur

बेरहम पति: पत्नी के चरित्र पर था शक, हाथ पर कपूर जलवाकर ली अग्नि परीक्षा, फिर भी नहीं हुआ यकीन तो पिला दिया जहर

Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 06:42 PM IST
सार

गुरुवार रात इलाज कराने के बहाने पत्नी को जहरीला पेय पिला दिया और खुद भी पी लिया। उसने अपने बच्चों को भी जहरीला पेय पिलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसके हाथ से बोतल छीनकर फेंक दी। पति-पत्नी की स्थिति नाजुक है।

विज्ञापन
husband suspicious to wife ordeal by burning camphor and after both drink poison in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही निवासी एक व्यक्ति के पागलपन ने पत्नी व उसकी जिंदगी को मौत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। लगभग एक महीने पहले उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी अग्नि परीक्षा ली।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार रात इलाज कराने के बहाने पत्नी को जहरीला पेय पिला दिया और खुद भी पी लिया। उसने अपने बच्चों को भी जहरीला पेय पिलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसके हाथ से बोतल छीनकर फेंक दी। पति-पत्नी की स्थिति नाजुक है। दोनों का भटहट के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तरकुलही निवासी एक युवक की शादी 12 वर्ष पूर्व गुलरिहां के जैनपुर के काजीपुर टोला निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। युवती के पिता का आरोप है कि एक महीने पहले उसके दामाद ने बेटी के चारित्र पर संदेह करते हुए कहा कि वह हाथ पर कपूर जलाकर अग्निपरीक्षा दे। उसने कहा कि यदि वह सही होगी तो उसे कुछ नहीं होगा। पत्नी ने हाथ में कपूर जलाकर दिखा दिया। कपूर जलाने से पत्नी का हाथ जल गया। उसके हाथ का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दामाद ने बेटी को इलाज के बहाने ले जाकर एक जहरीला पेय पीने को कहा। उसने कहा कि इसे पीने से सब ठीक हो जाएगा। पति के भरोसे के लिए महिला ने जहरीला पेय पी लिया। उसके बाद युवक ने भी पी लिया। वह अपने तीनों बच्चों को भी वो पेय पिलाने जा रहा था, लेकिन पत्नी ने पति के हाथ से बोतल छीनकर फेंक दिया।


ससुराल पहुंचते ही दोनों को उल्टियां होने लगीं। दोनों को भटहट के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां दोनों की स्थिति गंभीर है। भटहट चौकी प्रभारी विरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed