{"_id":"62b3ef71316e2f290b580b27","slug":"husband-and-mother-in-law-arrested-in-death-of-married-woman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार, फंदे से लटकती मिली थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में विवाहिता की मौत मामले में पति व सास गिरफ्तार, फंदे से लटकती मिली थी लाश
Thu, 23 Jun 2022 10:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:13 AM IST
सार
गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व उसकी मां किसमती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके के माधोपुर में मंगलवार को विवाहिता गुड़िया (22) की मौत मामले में आरोपी पति राहुल और सास किसमती को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस ने गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव निवासी गुड़िया की शादी दो साल पहले माधोपुर न्यू कॉलोनी निवासी राहुल से हुई थी। दोनों का प्रेम विवाह था। गुड़िया का नौ महीने का एक बेटा है। पति राहुल बाहर रहकर मजदूरी करता है। पांच दिन पहले ही घर लौटा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सात बजे राहुल ने पड़ोसियों को बताया कि गुड़िया ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
गुड़िया की मां मंजू की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व उसकी मां किसमती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।