{"_id":"60c4b3cb8ebc3ed222442a04","slug":"history-sheeter-arrested-in-parshurampur-area-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: प्रेमिका को चोरी के जेवरात देने जा रहा था हिस्ट्रीशीटर, ऐसे हो गया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: प्रेमिका को चोरी के जेवरात देने जा रहा था हिस्ट्रीशीटर, ऐसे हो गया गिरफ्तार
Sat, 12 Jun 2021 06:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:46 PM IST
सार
परशुरामपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद, 23 अप्रैल की रात हर्रैया कस्बा में हुई चोरी में था वांछित।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के हर्रैया कस्बा में बीते 23 अप्रैल की रात हुई चोरी के मामले में परशुरामपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी के जेवरात अपनी प्रेमिका को देने जा रहा था। उसके पास से चोरी के आभूषण, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पर बस्ती और गोंडा में चोरी तथा अन्य अपराध के छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर श्यामजीत उर्फ रायफल को बरहपुर पांडेय मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में श्यामजीत ने बताया कि साथी धर्मेंद्र वर्मा निवासी जुड़ईपुर थाना हर्रैया के साथ मिलकर 23 अप्रैल की रात हर्रैया में एक व्यक्ति के घर में चोरी की थी।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ जेवर तथा 50 हजार नगद मिला था। जेवर फैजाबाद में एक व्यक्ति को बेच दिया। इसमें उसे 30 हजार रुपये मिले थे। रुपये मुकदमे की पैरवी तथा अन्य कार्य में खर्च हो गए। बचे जेवरात को अपनी प्रेमिका को देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
बरामद 4500 रुपये के बारे में पूछने पर बताया कि बीस अप्रैल की रात धर्मेंद्र के साथ अमारी में बियर की दुकान में चोरी की थी। कुल 14 पेटी बियर चोरी की थी। बियर को उसी रात 30 हजार रुपये में बेच दिया था। उसमें यही 4500 रुपये बचे थे।