फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl become mother before marriage in santkabir nagar

शादी से ठीक एक महीने पहले युवती बन गई मां, घर वालों को भी नहीं पता थी ये बात

Sat, 18 Apr 2020 04:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Girl become mother before marriage in santkabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 17 मई को शादी होनी है। इधर शुक्रवार की देर शाम सीएचसी मलौली में युवती ने बच्चे को जन्म दी। बिना शादी के मां बनने को लेकर जहां चर्चा हो रही है, वहीं युवती के परिजन परेशान है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएचसी मलौली पर शुक्रवार को प्रसव पीड़ा सें कराहती हुई युवती अपनी मां के साथ पहुंची। डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने के बाद इलाज शुरु किया। कुछ देर बाद युवती ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


कुंवारी बेटी के मां बनने पर परिजनों के पैर तले से जमीन खिसक गई। अस्पताल में जब यह पता चला कि युवती अविवाहित है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के लोगो ने धनघटा पुलिस को दी। उधर युवती के मां बनने से परेशान परिजन उससे पूछताछ करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि कुंवारी युवती के मां बनने की सूचना मिली है। वैसे अभी कोई तहरीर नही मिली है।


तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल में पता चला कि 17 मई को युवती की शादी का दिन तय है। इसके पहले उसके मां बनने को लेकर विवाह पर संकट के बादल मड़राने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed