{"_id":"61fce7f6082bc51343464376","slug":"fraudster-absconding-with-bike-on-pretext-of-test-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर जालसाज फरार, ऐसे दे दिया धोखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर जालसाज फरार, ऐसे दे दिया धोखा
Fri, 04 Feb 2022 02:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:16 PM IST
सार
सामान खरीदने-बेचने के एक एप पर विज्ञापन देखकर कैब से आया था जालसाज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर शहर के कैंट इलाके के महादेव झारखंडी के पास से बुधवार शाम टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर जालसाज फरार हो गया। सामान खरीदने-बेचने के एक एप पर विज्ञापन देखकर, जालसाज ने बाइक लेने के लिए संपर्क किया था। जालसाज एक कैब से आया था और उसे किराया भी नहीं दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के चिलमापुर निवासी इनामुल्लाह ने बाइक बेचने का विज्ञापन, सामान खरीदने-बेचने के एक एप पर डाला था। बुधवार दोपहर में एक युवक ने फोन किया। उसने बताया कि देवरिया का रहने वाला हूं और आपकी बाइक खरीदनी है।
विज्ञापन
शाम छह बजे इनामुल्लाह अपने दोस्त से मिलने महादेव झारखंडी जा रहे थे। इसी बीच जालसाज ने फोन किया कि बाइक देखना चाहता हूं, आप कहां हैं ? लोकेशन बताने पर, वह कार से महादेव झारखंडी कॉलोनी गेट पर पहुंचा। बाइक का नंबर देखकर पास आकर बोला कि मैंने ही बाइक खरीदने के लिए फोन किया था। कार में मेरे भैया बैठे हैं, दाम को लेकर उनसे बात कर लें। तब तक मैं बाइक चलाकर देख लूं।
विज्ञापन
बाइक में चाबी छोड़कर कुछ दूरी पर कार में बैठे युवक के पास इनामुल्लाह पहुंचे तो पता चला कि वह कैब का चालक है। पलट कर देखा तो युवक मोटरसाइकिल समेत फुर्र हो चुका था। जिस नंबर से उसने फोन किया था, वह भी अब बंद है।