फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five arrested with Raw liquor from the BJP leader kiln in Gorakhpur

गोरखपुर में भाजपा नेता के भट्ठे से कच्ची शराब, लहन के साथ पांच गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2020 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 10:00 AM IST
सार

  • गगहा पुलिस ने की कार्रवाई, जिला पंचायत सदस्य बोले, भट्ठा का मालिकाना हक मेरा नहीं
  • गगहा थानेदार बोले, मायाशंकर शुक्ला के भट्ठा के नाम से सभी जानते हैं, जांच कर मालिक पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
five arrested with Raw liquor from the BJP leader kiln in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के सखरूआ गांव में स्थित जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता माया शंकर शुक्ला के ईंट भट्ठे से पुलिस ने 70 लीटर कच्ची शराब, तीन क्विंटल लहन व शराब बनाने के अन्य सामान के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भट्ठे पर पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई है। उधर, माया शंकर ने भट्ठा चलाए जाने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि भट्टा का मालिकाना हक उनका नहीं है। बताया जा रहा है कि भट्ठा अब उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर है।
विज्ञापन


गगहा थानेदार जगत नारायण सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ही रविवार को मुखबिर से ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर बड़ी मात्रा में शराब बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को दबोच लिया। वहां पर कई दिनों से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ईंट भट्ठा मालिक के लाइसेंस की जांच कर उसे भी मुकदमा में आरोपित बनाने की तैयारी में है।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

झारखंड निवासी सोमरा उरांव, कलुआ उरांव, विदेशर यादव, बलेश्वर उरांव, कर्मा उरांव।

ईंट भट्ठा माया शंकर शुक्ला के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने वहां से शराब, लहन बरामद किया है। इस वजह से गिरफ्तारी के स्थान मेेें उनके नाम का जिक्र किया गया है। हो सकता है उनके परिवार में किसी अन्य के नाम से भट्ठा हो। लाइसेंस की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जगत नारायण सिंह, एसओ, गगहा

ईंट भट्ठे से मेरा कोई लेना देना नहीं है। करीब पांच साल पहले एक साल के लिए मैंने भट्ठा चलाया था । अब मेरा मालिकाना हक भी नहीं है। पुलिस ने कैसे नाम डाल दिया, यह हैरान करने वाला है। पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए। - माया शंकर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed