{"_id":"5ec79c070a6f0f5c8440f7ea","slug":"fir-registered-against-six-people-for-land-dispute-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: खेत के मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: खेत के मेड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 6 लोगों पर केस दर्ज
Fri, 22 May 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 May 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में जेसीबी मालिक एवं एक युवक से मेड़ काटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस 5 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में गुरुवार शाम को जेसीबी मालिक जोगिंदर गुप्ता निवासी खैराटी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जेसीबी हरदीडाली में मिट्टी निकालने के काम में लगी थी, जिसमें भांजे गुप्ता के खेत की मेड़ कट गई।
विज्ञापन
जिसको लेकर भांजे गुप्ता अपने साथ पांच लोगों को लेकर आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारने पीटने लगे। वहां से किसी तरह बीच बचाव करके सोनौली कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
खनुआ चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि जोगिंदर गुप्ता निवासी खैराटी की तहरीर पर आरोपी भांजे गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, प्रभु दयाल, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता व एक अज्ञात निवासी हरदीडाली के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।