{"_id":"600187348ebc3e30d26936e2","slug":"driver-ran-with-229-quintal-mustard-oil-filled-trucker","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 229 क्विंटल सरसों तेल भरा ट्रैंकर लेकर चालक भागा, ट्रांसपोर्टर समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: 229 क्विंटल सरसों तेल भरा ट्रैंकर लेकर चालक भागा, ट्रांसपोर्टर समेत तीन पर केस
Fri, 15 Jan 2021 05:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के नकहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री से 229 क्विंटल सरसों का तेल भरा टैंकर लेकर बरेली के लिए निकला चालक फरार हो गया। बरेली न पहुंचने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो चालक का मोबाइल फोन बंद मिला।
इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने चिलुआताल थाने में कोलकाता के रहने वाले टैंकर चालक, कोहिमा (नागालैंड) के रहने टैंकर मालिक व कानपुर के ट्रांसपोर्टर के खिलाफ जालसाजी कर तेल हड़पने का केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, लच्छीपुर, बरगदवां निवासी शशांक अग्रवाल की नकहा इंडस्ट्रीयल एरिया में जय लक्ष्मी साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। चिलुआताल थाने में दर्ज कराए गए केस में लिखा है कि 6 जनवरी को कोलकाता के 10-बी मदन मोहन बर्मन स्ट्रीट का रहने वाला चालक इकबाल अहमद फैक्ट्री से 229 क्विंटल सरसों का तेल टैंकर से लेकर बरेली के लिए निकला।
विज्ञापन
सरसों का तेल बरेली में बीएल एग्रो इंटस्ट्रीज लिमिटेड परसाखेड़ा पहुंचाना था। आठ जनवरी तक तेल न पहुंचने पर उन्होंने टैंकर चालक को फोन किया। उसने बताया कि शाहजहांपुर में हूं, टायर फट गया है। शाम तक बरेली पहुंच जाउंगा। नौ जनवरी की शाम तक तेल न पहुंचने पर चालक को फोन मिला तो बंद बताने लगा। जिसके बाद शशांक ने टैंकर मालिक कोहिमा (नागालैंड), चांदमारी निवासी मुकेश रे और कानपुर, महावनपुर के रहने वाले ट्रांसपोर्टर राजेश तिवारी से संपर्क किया।
आरोप है कि चार दिन तक सभी लोग टालमटोल करते रहे। लेकिन सरसों का तेल बरेली नहीं पहुंचा। तहरीर के आधार पर चिलुआताल पुलिस ने टैंकर मालिक, चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ जालसाजी कर 229 क्विंटर सरसों तेल हड़पने का केस दर्ज दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।