फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   described as posted crime branch, trying to sneak house eight arrested including CRPF jawan

खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर धमके, सीआरपीएफ जवान समेत आठ हिरासत में

Tue, 07 Jan 2020 10:24 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटहट (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भटहट (गोरखपुर) Published by: विजय जैन Updated Tue, 07 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
described as posted crime branch, trying to sneak house eight arrested including CRPF jawan
सीआरपीएफ जवान समेत आठ लोगों को हिरासत में - फोटो : amarujala
गुलरिहा इलाके के कर्महा खुर्द गांव में खुद को पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने सीआरपीएफ जवान समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपित सभी बनारस के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपितों की स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सूचना दिए बिना ही असलहा, डंडा लेकर रमेश के घर में घुसने की कोशिश और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। पकड़े गए आरोपितों में से एक ने भटहट इलाके के रमेश यादव को 32 लाख रुपये नौकरी देने के लिए दिए थे। नौकरी नहीं लगने पर वे रमेश से रकम वापस मांगने लगे। इसी पर विवाद हो गया और फिर लखनऊ से 21 मई 2019 को शिव बचन लापता हो गए।
विज्ञापन


उनके भाई ने अपहरण का केस दर्ज कराया। फिर तलाश शुरू की गई। भाई के मुताबिक रमेश यादव के घर ही लापता भाई का लोकेशन मिला था। इसी वजह से वह तलाश में आए थे। इस संबंध में भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो से आए लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान रमेश की पत्नी से अभद्रता भी की। आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed