{"_id":"5fb79a2b8ebc3edc1f664c8b","slug":"dead-body-of-woman-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार दिन पुराना मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आंशका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चार दिन पुराना मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आंशका
Fri, 20 Nov 2020 03:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलक्षत्रधारी टोला शाहपुर प्राथमिक विद्यालय के पास नाले के किनारे 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीन से चार दिन पहले हत्या कर लाश झाड़ी मे छिपाई गई थी। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, महिला के शरीर पर फफोले इस तरह दिख रहे थे जैसे किसी ने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा हो। उसके बाद लाश को किसी जालीदार कपड़े में बाधकर फेका गया था। दुर्गंध फैलने से ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सुचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पिपराइच के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि किसी अन्य जगह से हत्या कर फेंका गया शव प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिला के शव पर फफोले होने से चोट के निशान पता नहीं चल पा रहे हैं। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन