फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of Pradhan son found hanging in tree at Maharajgan

महराजगंज: पेड़ में लटका मिला प्रधान पुत्र का शव, हत्या की आशंका

Wed, 11 Mar 2020 02:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Mar 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Pradhan son found hanging in tree at Maharajgan
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के मनिया छपरा गांव के बागीचे में प्रधान पुत्र का शव पेड़ में बुधवार दोपहर को लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनो के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के अगया ग्राम प्रधान नंदलाल का बेटा प्रदीप (22) बुधवार की भोर में घर टहलने के लिए निकला। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इतने में दोपहर बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि मनिया छपरा बागीचे में पेड़ की डाली में फंदे से लटका हुआ शव मिला है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नंदलाल परिजनो के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। फंदे से शव को उतारा गया। लोगों ने बताया कि मौके पर जो स्थिति दिखी उससे यही प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed