{"_id":"611e29e7e4705314fd53ac16","slug":"dead-body-found-after-killing-four-year-old-missing-from-home-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पांच साल के मासूम की गला दबाकर निर्मम हत्या, पैरों को बांधकर मुंह में ठूंस दी गई थी पैंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पांच साल के मासूम की गला दबाकर निर्मम हत्या, पैरों को बांधकर मुंह में ठूंस दी गई थी पैंट
Thu, 19 Aug 2021 07:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:52 PM IST
सार
पिपराइच इलाके के मटिहानिया छोटा टोला की घटना, आला अफसर मौके पर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के मटिहानिया सोमाली गांव में गुरुवार की सुबह पांच साल के गजेंद्र निषाद की निर्मम हत्या कर फेंकी गई अर्द्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने की खेत में फेंके गए बच्चे के दोनों हाथ पीछे की तरफ काले कपड़े से बंधे हुए थे। पैरों को उसकी ही करधन से बांधकर बच्चे की पैंट को उसके मुंह में ठूंस दिया गया था।
विज्ञापन
बच्चे के साथ हुई बेरहमी से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आशंका है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पाते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मटिहानिया सोमाली गांव निवासी दिलीप निषाद का छोटा बेटा गजेंद्र बुधवार की रात घर की छत पर परिवार के साथ सोया था। तड़के चार बजे जब परिवार वालों की नींद खुली तो गजेंद्र लापता था। परिवार वालों को लगा कि वह नीचे अपने बाबा के पास सोया होगा। वहां भी न मिलने पर लोग परेशान हो गए और घर के पास ही स्थित मंदिर पहुंचे जहां कीर्तन हो रहा था।
विज्ञापन
वहां भी बच्चा न मिलने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर भी बच्चे के लापता होने की सूचना और मोबाइल नंबर डाल कर बच्चे के बारे में बताने की अपील की गई। सूचना पर गजेंद्र के मामा धनंजय साहनी सुबह 11 बजे पहुंच गए।
मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं: पिता
भांजे की तलाश के दौरान उनकी नजर खेत के पास बच्चे के पैरों के निशान पर पड़ी। वह उस तरफ गए तो शव बरामद हुआ। बच्चे की बेरहमी से हत्या किए जाने की सूचना पर अफसर भी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस की चार टीमें पर्दाफाश के लिए गठित कर दी गईं हैं।
मजदूरी और किसानी कर जीवन यापन करने वाले गजेंद्र के पिता दिलीप निषाद ने बताया कि बच्चे की हत्या किसने और क्यों की है, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। उनका कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गजेंद्र रात में साथ में ही सोया था और फिर गायब हो गया। अब पुलिस से ही बेटे के लिए न्याय की उम्मीद है।
गजेंद्र के मामा धनंजय साहनी ने कहा कि भांजे की तलाश करते हुए खेत की तरफ पहुंचा तो बच्चे के पैरों के निशान दिखे। खेत में घुसा तो गजेंद्र का शव पड़ा हुआ था। शव देखकर फिर चिल्लाया तो लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ही शव को बाहर निकाला है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि खेत में बच्चे का शव मिला है। उसके हाथ बंधे हुए थे। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की चार टीमें घटना के पर्दाफाश के लिए लगाई गईं हैं।