फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cyber fraudsters blown money police got it back

गोरखपुर: साइबर जालसाजों ने उड़ाए थे रुपये, पुलिस ने ऐसे कराया वापस, बरतें ये सावधानियां

Fri, 07 Jan 2022 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jan 2022 09:22 PM IST
सार

 2021 में सामने आए 145 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 32 लाख 80 हजार 593 रुपया वापस कराया है। रुपये वापस आने पर कई लोग पुलिस के क्राइम ब्रांच आफिस पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किए हैं।

विज्ञापन
Cyber fraudsters blown money police got it back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

साइबर जालसाजों के शिकार बने लोगों के खाते में रुपये वापस आने पर उनके चेहरे खिल उठें। 2021 में सामने आए 145 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक माह के भीतर 32 लाख 80 हजार 593 रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराया। कई लोगों ने क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर गोरखपुर की साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर फ्राड/ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे, एटीएम कार्ड नंबर व ओटीपी आदि पूछकर रुपये निकालने, फेसबुक अकाउंट हैक कर, फोन पे, पेटीएम आदि पर कैशबैक/रिवार्ड्स प्वाइंट के नाम पर लिंक आदि भेजकर खातों से धोखाधड़ी करके धन निकासी करने आदि के मामलों में कार्रवाई की गई है। साइबर सेल टीम के प्रभारी महेश कुमार चौबे व उनकी टीम को सफलता मिलने पर एसएसपी ने बधाई दी।

विज्ञापन

जालसाजी हो तो यहां पर दें सूचना

 किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर इसकी सूचना तत्काल भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 155260 व 112 व 222 cybercrime.gov.in पर दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऑनलाइन शापिंग व एटीएम के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानियां

  • अधिकृत वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
  • अपने क्रेडिट/डेबिट कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी किसी से साझा ना करें।  
  • किसी भी लॉटरी/अवांछनीय लिंक पर क्लिक न करें।  
  • कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए सही वेबसाइट पर जाकर ही संपर्क करें।
  • ओएलएक्स आदि पर विज्ञापन की सही जानकारी प्राप्त करें व बेचने वाले व्यक्ति की सही पहचान करते हुए ही खरीदारी करें।
  • मोबाइल फोन पर बैंक अधिकारी/किसी कंपनी के कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर आप से बैंक से संबंधित कोई जानकारी (जैसे ओटीपी, कार्ड नंबर आदि) मांगने पर न दें।
  • यूपीआई के माध्यम से रुपये भेजते व मंगाते समय सावधानी बरतें।

सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल पर बरतें ये सावधानियां

  • अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें।  
  • अपनी निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें।
  • किसी भी अवांछनीय लिंक/मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
  • अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें।
  • व्हाट्सएप पर केवाईसी सत्यापन, लॉटरी आदि के नाम पर ओटीपी कभी न बताएं
  •  व्हाट्सएप/फोन पर आए यूआर कोड को स्कैन न करें।

इंटरनेट/स्मार्ट फोन प्रयोग करते समय बरतें ये सावधानियां

  • स्मार्ट फोन में हमेशा स्क्रीन लॉक/पासवर्ड लगाकर रखे।
  • मोबाइल फोन नंबर साझा करते समय सावधानी बरतें।
  • किसी भी अवांछनीय लिंक या मैसेज पर क्लिक न करें।
  • अपना बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड मोबाइल फोन में सुरक्षित न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed