फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   country liquor stolen from shop in Gorakhpur

गोरखपुर: दुकान से 3.50 लाख की देसी शराब चोरी, पिकअप से आए थे चोर

Sat, 26 Dec 2020 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
country liquor stolen from shop in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के पिपराइच इलाके के गुलरिहा गांव के बनगाई रोड स्थित सरकारी दुकान का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार रात करीब एक बजे 150 पेटी देसी शराब पिकअप पर लादकर ले गए। रास्ते में गश्त करते बाइक से आ रहे बगला चौकी के दो सिपाहियों से उनका सामना हो गया। सिपाहियों ने रोका तो चोरों ने पैर से धक्का दे दिया। जिससे सिपाही बाइक लेकर गिर पड़े।

विज्ञापन


इस दौरान चोर पिकअप से फरार हो गए। पुलिस अब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने दुकान चलाने वाले सराय गुलरिहा निवासी श्याम सुंदर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सराय गुलरिहा सरैया बाजार निवासी श्याम सुंदर यादव की बनगाई रोड पर प्रेम निषाद के मकान में सरकारी देसी शराब की दुकान है। दुकान गुलरिहा थाने से महज चार सौ मीटर दूर पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, डीबीआर मशीन सुरक्षित

शुक्रवार रात करीब एक बजे पिकअप सवार अज्ञात बदमाश पहुंचे और दुकान का शटर तोड़कर 150 पेटी देसी शराब (अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये) गाड़ी पर रख लिया। गाड़ी लेकर बदमाश जैसे ही सड़क पर पहुंचे की पिपराइच के अस्थाई बंगला चौकी के सिपाही अशोक कुमार व शशि विश्वकर्मा बाइक से गश्त करते हुए पहुंच गए। उन्हें पिकअप सवारों पर संदेह हुआ तो रुकने का इशारा किया। जिसके बाद पिकअप सवारों ने गाड़ी में से ही पैर से सिपाहियों की बाइक पर धक्का मार दिया। जिससे दोनों सिपाही गाड़ी लेकर गिर पड़े। पिकअप सवार बदमाश चोरी की शराब लेकर भाग गए।


सिपाहियों ने दुकान मालिक व थाने पर फोन कर सूचना दी। थानेदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दुकान में लगे सीसी कैमरे को भी चोरों ने तोड़ दिया था, लेकिन डीबीआर मशीन सुरक्षित है। पुलिस के अनुसार जब चोरी हुई उस समय दुकान का मुनीब सहजनवां के कुआवन कला निवासी अमरजीत यादव व संतकबीरनगर के खजुरिया निवासी गोविंद यादव थोड़ी दूर स्थित कमरे पर सो रहे थे। इस संबंध में पिपराइच थानेदार दिनेश मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed