{"_id":"61654f1e8ebc3e4539437d28","slug":"constable-arrested-for-molesting-landlord-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मकान मालिक की भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, धमकी और पास्को में दर्ज मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: मकान मालिक की भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, धमकी और पास्को में दर्ज मुकदमा
Tue, 12 Oct 2021 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:32 PM IST
सार
तिवारीपुर इलाके में हुई घटना, बस्ती में तैनात है सहजनवां निवासी हरीश, युवती के चाचा की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी और पास्को में दर्ज मुकदमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में मकान मालिक की भतीजी से दुष्कर्म के मामले में बस्ती जिले में तैनात सिपाही हरीश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है। युवती के चाचा की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पास्को एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को सूरजकुंड से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा डुगडुगिया गांव का निवासी हरीश गुप्ता है। वह बस्ती जिले में सिपाही है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड इलाके में किराए के मकान में अपनी भाभी और पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि उसने मकान मालिक की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी दी।
विज्ञापन
युवती के चाचा की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने हरीश गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो के आरोप में केस दर्ज कराया। तिवारीपुर पुलिस ने सिपाही को रामलीला मैदान सूरजकुंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन