फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri chaura incident Nine accused including SP member arrested in disturbance

चौरीचौरा की घटना: उपद्रव में सपा सभासद समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, 47 अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
सार

एसओ पिपराइच मधूपनाथ मिश्र ने बताया कि ग्राम रसूलपुर टोला बरबसहा निवासी चंदन व गौरव यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है। दोनों आरोपी फरार हैं। इसलिए इनके घर मुनादी कर अवगत कराया जा रहा है। अगर आरोपी हाजिर नहीं हुए तो अन्य विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Chauri chaura incident Nine accused including SP member arrested in disturbance
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिक्किम में तैनात रहे सैन्य कर्मी धनंजय यादव को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर चौरीचौरा के भोपा बाजार में उत्पात मचाने के नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सपा सभासद वसीम अहमद भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को रविवार को जेल भिजवा दिया। उधर, सपा नेता मनुरोजन यादव सहित तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में 47 नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 
चौरीचौरा में बीते शुक्रवार को सरकारी व गैर सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की गई थी। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों पर पथराव भी किया गया था। इस मामले में 56 नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ सात अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। अब मामले में गिरफ्तारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तारी की जानकारी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस करके दी। एसएसपी के मुताबिक, संपत्ति के नुकसान की भरपाई आरोपियों से की जाएगी। पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।  

उन्होंने बताया कि सपा नेता मनुरोजन यादव, अरविंद यादव व नरसिंह यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो इनाम की धनराशि बढ़ाई जा सकती है। और भी आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है।

 

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार निवासी सब्बीर अहमद उर्फ डब्लू, मुंडेरा बाजार निवासी व सभासद वसीम अहमद, बाल बुजुर्ग निवासी शत्रुघ्न, अभिमन्यु विश्वकर्मा, महदेवा जंगल निवासी राजेंद्र यादव, झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर बरबसहा निवासी डब्लू यादव, आदित्य यादव, सौलाभारी निवासी जयचंद मल्लाह और नरेंद्रपुर निवासी बृजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया  गया।

पुलिस ने जारी किया फोटोयुक्त पोस्टर

बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें हवालात में डाल दिया और बाद में फोटोयुक्त पोस्टर जारी किया। गोरखपुर पुलिस ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस पोस्ट में बीते शुक्रवार की घटना का जिक्र व उससे संबंधित फोटो भी है। इसके बाद गिरफ्तार नौ आरोपियों के सलाखों के पीछे का फोटो लगाया गया है। पुलिस की इस पोस्ट को खूब शेयर किया जा रहा है। कमेंट के जरिए पुलिस की कार्रवाई की तारीफ भी की जा रही है।  

दो आरोपियों के घर कराई गई मुनादी

चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार में बवाल करने के दो नामजद आरोपी पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर टोला बरबसहा के रहने वाले हैं। रविवार को पुलिस ने इन आरोपियों के घर पहुंचकर मुनादी कराई।

एसओ पिपराइच मधूपनाथ मिश्र ने बताया कि ग्राम रसूलपुर टोला बरबसहा निवासी चंदन व गौरव यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है। दोनों आरोपी फरार हैं। इसलिए इनके घर मुनादी कर अवगत कराया जा रहा है। अगर आरोपी हाजिर नहीं हुए तो अन्य विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed