{"_id":"6003fa306e0fd5303701b000","slug":"cbi-invastigation-on-deoria-girl-child-homicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका गृहकांड में देवरिया पहुंची सीबीआई, डाक बंगले पर की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बालिका गृहकांड में देवरिया पहुंची सीबीआई, डाक बंगले पर की पूछताछ
Sun, 17 Jan 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल संरक्षण गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई ने देवरिया जिले में शनिवार को भी डेरा डालकर जांच करने में जुटी रही। सीबीआई के दो सदस्यों ने डाक बंगले में रुककर इस मामले की जांच की।
विज्ञापन
अगस्त वर्ष 2018 में घटी इस घटना को लेकर जिला पूरे देश में चर्चा में आ गया था। रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां विंध्यवासिनी महिला एवं बालिका संरक्षण गृह की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी पर आरोप लगा था कि वह यहां रहने वाली लड़कियों को विभिन्न जगहों पर भेजती है और उनका शोषण भी करती है।
विज्ञापन
इस मामले में गिरिजा सहित उनकी बेटी, पति व अन्य लोगों पर मामला भी दर्ज हुआ था। मामले के चर्चा में आने पर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसी मामले के तहत संबंधित लोगों से पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के लोग एक बार पुन: शहर में पहुंचे हैं।
विज्ञापन