फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case on five including husband in woman suicide gorakhpur

गोरखपुर: महिला की खुदकुशी में पति समेत पांच पर केस, वीडियो बनाकर खा लिया था जहरीला पदार्थ

Sat, 24 Jul 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Jul 2021 07:58 PM IST
सार

पिपरौली ब्लॉक के सेक्रेटरी, उनकी महिला मित्र समेत पांच पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा, रामगढ़ताल पुलिस ने बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर सेक्रेटरी पति को लिया हिरासत में।

विज्ञापन
Case on five including husband in woman suicide gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला वीडियो बनाकर खुदकुशी करने वाली मंजू (55) के पति रामपलट यादव और उनकी महिला मित्र समेत पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को पिपरौली ब्लॉक के सेक्रेटरी और महिला के पति रामपलट को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों मंदाकिनी पांडेय, अमरीश पांडेय, रघुवंश त्रिपाठी, और जैसमिन पांडेय की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल थाने में बेटी ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता और पिपरौली ब्लॉक के सेक्रेटरी रामपलट यादव का भीटी खोरिया की मंदाकिनी पांडेय से संबंध है। इस वजह से तीन महीने पहले पिता ने हम लोगों को घर से निकाल दिया। इसके बाद हम लोग तारामंडल में रहने लगे।
विज्ञापन


मंदाकिनी अपने अन्य सहयोगियों के साथ रोजाना ही फोन कर मां को जानमाल की धमकी दे रहीं थीं। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे पिता रामपलट यादव और मंदाकिनी ने फोन करके मां मंजू को अपशब्द कहे। इससे वह काफी आहत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को उन्होंने मुझसे मोबाइल लिया और अकेले कमरे में अपनी आपबीती का वीडियो बनाया। इसके बाद वह घर से निकल गईं। शाम को छोटे भाई के पास फोन आया कि वह अचेत हालत में कचहरी के पास सड़क किनारे पड़ी हुईं हैं। सूचना पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाने के बाद एसएसपी ने केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया था।


एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने कहा कि महिला ने मौत से पहले एक वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed