{"_id":"603349288ebc3ee96f778550","slug":"case-of-robbery-in-saraf-shop-gorakhpur-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में लूट का मामला: भांजे के मोबाइल फोन से मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान में लूट का मामला: भांजे के मोबाइल फोन से मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है पर्दाफाश
Mon, 22 Feb 2021 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कुसम्ही बाजार में सराफ की दुकान में लूट के मामले में स्वर्ण व्यवसायी के भांजे गणेश के मोबाइल फोन से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध नंबरों की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
पता चला है कि इन नंबरों पर गणेश की लगातार बातचीत हो रही थी। घटना के समय भी इन नंबरों की लोकेशन आसपास ही मिली है। खबर है कि पुलिस ने इन मोबाइल नंबरों के आधार पर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा ली है। उनकी धरपकड़ के लिए टीम भी लगा दी गई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। अफसरों का दावा है कि मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीती 15 फरवरी की रात में कुसम्ही बाजार में सराफ की दुकान में मालिक के भांजे गणेश को बंधक बनाकर लूट की वारदात हुई थी। गणेश ने बताया था कि रात करीब एक बजे बदमाश दुकान में दाखिल हुए थे और असलहा सटाकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। करीब चार बजे जब खटपट की आवाज बंद हो गई तो वह दरवाजा तोड़कर बाहर आया। पुलिस दुकान मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन