{"_id":"606affd687cc2d326536bdb3","slug":"case-filed-against-fake-teacher-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: प्रधानाध्यापक बने फर्जी शिक्षक पर केस दर्ज, एसटीएफ ने ऐसे खोली पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा: प्रधानाध्यापक बने फर्जी शिक्षक पर केस दर्ज, एसटीएफ ने ऐसे खोली पोल
Mon, 05 Apr 2021 05:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:47 PM IST
सार
- हर्रैया ब्लॉक के बिठलापुर प्राथमिक विद्यालय में थी तैनाती
- गोरखपुर में कार्यरत शिक्षक की मार्कशीट का इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे के प्रमाणपत्र पर शिक्षक बनकर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात रहे व्यक्ति पर बस्ती जिले के हर्रैया थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ की जांच में पाया गया कि गोरखपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक की मार्कशीट का इस्तेमाल करते हुए उसने नौकरी हासिल की। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद बीएसए जगदीश शुक्ल ने जिले के हर्रैया ब्लॉक के प्राथमिक बिठलापुर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत अविनाश कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि बीईओ हर्रैया सुभाष चंद्र की तहरीर पर फर्जी शिक्षक अविनाश कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बीएसए के अनुसार, 2020 में बस्ती में कार्यरत प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार सिंह पर गलत तरीके से नौकरी हासिल करने की शिकायत जिले के हर्रैया के रहने वाले व्यक्ति ने एसटीएफ से की थी। जांच में सामने आया कि इसी नाम से बेसिक विभाग में एक सहायक अध्यापक गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजी जगदीशपुर में कार्यरत हैं। उनके सभी अभिलेखों का इस्तेमाल फर्जी तरीके से कर उन्हीं के नाम पर 2010 में बस्ती में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली गई थी।
विज्ञापन