{"_id":"60b5b1654f181f4be775d354","slug":"brothers-shot-from-house-due-to-election-disputes-and-shot-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चुनावी रंजिश में भाइयों को घर से बुलाकर मारी गोली, एक की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कस्बा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चुनावी रंजिश में भाइयों को घर से बुलाकर मारी गोली, एक की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
Tue, 01 Jun 2021 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:32 AM IST
सार
बेलघाट इलाके में हुई घटना, आरोपियों की तलाश में पुलिस।
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बेलघाट कस्बा व रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बेलघाट इलाके के कस्बा में सोमवार की रात चुनावी रंजिश में दो भाइयों को बदमाशों ने बुलाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए मगर तबतक आरोपी फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट कस्बा निवासी संजय बेलदार (32) और उनका छोटा भाई टिंकू का कई लोगों से चुनावी रंजिश हो गया था। बताया जा रहा है कि संजय भी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे थे और उनके खिलाफ जो लोग चुनाव मैदान में थे वह उनसे रंजिश रखने लगे थे।
पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में चुनाव में विरोध कर रहे लोगों ने सोमवार की रात में संजय को घर से बुलाया। कई लोगों को देखकर छोटा भाई टिंकू भी बाहर आ गया।
विज्ञापन
दोनों को बदमाशों ने बातचीत के दौरान ही गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज पर आए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के साथ गांव में भी कोहराम मच गया है।
एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बेलघाट कस्बा छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं संजय की गर्भवती पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।