फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother shooting case in Gorakhpur Case filed against five including murderer former BDC

भाइयों को गोली मारने का मामला: हत्यारोपी पूर्व बीडीसी समेत पांच पर केस दर्ज, घायल पीजीआई रेफर

Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM IST
सार

सभी आरोपितों को खोराबार पुलिस ने किया गिरफ्तार। शादी समारोह में विवाद के बाद पांच राउंड फायरिंग कर हुई थी एक युवक की हत्या।

विज्ञापन
Brother shooting case in Gorakhpur Case filed against five including murderer former BDC
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले की खोराबार पुलिस ने शादी समारोह में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक दिवाकर उर्फ रघुनाथ के पिता रविंद्र की तहरीर पर आरोपी पूर्व बीडीसी लालपुर टीकर बडका भठवा निवासी रामलक्षन व उसके बेटों शक्ति, जितेंद्र, स्वरूप तथा मनोहर के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, हत्या, सेवन सीएलए के आरोप में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, फायरिंग की घटना में घायल हुए दिवाकर के छोटे भाई विकास निषाद को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में लालपुर टीकर बडका भठवा निवासी राजमिस्त्री रविंद्र निषाद ने बताया कि एक जुलाई की रात करीब नौ बजे पड़ोसी कृष्णा निषाद के घर लड़की की शादी थी। शादी समारोह में रविंद्र व उनका पूरा परिवार शामिल हुए थे और शादी के काम में हाथ बटा रहे थे। जिससे नाराज होकर रामलक्षन निषाद ने हाथ बटा रहे लोगों को गाली देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रविंद्र व अन्य लोगों ने उसे मना किया तो रामलक्षन व उसका बेटा शक्ति अपना लाइसेंसी असलहा, दूसरा बेटा जितेंद्र तमंचा लेकर और स्वरूप व मनोहर लाठी डंडा लेकर आ गए। 

रामलक्षन के ललकारने पर शक्ति व जितेंद्र ने दौड़ा कर दिवाकर उर्फ रघुनाथ तथा विकास पर फायरिंग कर दिया। जिसमें रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई और विकास घायल हो गया। विकास को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 


मेडिकल कॉलेज से विकास को पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविंद्र ने तहरीर में बताया कि घटना में गांव के बजरंगी व राकेश भी राड के प्रहार से घायल हुए हैं। 

पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर खोराबार राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed