फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Animal smugglers pelted stones at engineer house in Gorakhpur

गोरखपुर: पशु तस्करों ने इंजीनियर के घर पर किया पथराव, लहराया असलहा

Thu, 10 Jun 2021 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 09:12 PM IST
सार

छुट्टा पशुओं को पकड़ने का कर रहे थे प्रयास, इंजीनियर के पुत्र ने देख शोर मचाया, जनसेवा समिति के लोग जुटने लगे तो पत्थर फेंकते हुए भागे, घटना सीसीटीवी में कैद।

विज्ञापन
Animal smugglers pelted stones at engineer house in Gorakhpur
सीसीटीवी में कैद हुआ तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी में बुधवार की रात छुट्टा पशुओं को पकड़ने का प्रयास कर रहे तस्करों ने जनसेवा समिति के सदस्यों व इंजीनियर के घर पर पथराव कर दिया। इंजीनियर के पुत्र ने तस्करों को ऐसा करता देख शोर मचाया तो समिति के लोग एकत्र होने लगे। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर पत्थर फेंककर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हे। जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर शशिकांत का मकान है। बुधवार की रात 11.30 बजे बिना नंबर की पिकअप गाड़ी से पशु तस्कर कॉलोनी में पहुंचे। बी ब्लॉक में खुले घूम रहे पशुओं को पकड़ने लगे। यह घटना इंजीनियर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देख इंजीनियर के 12 वर्षीय पुत्र ऐश्वर्य आनंद छत से चोर-चोर चिल्लाने लगे। यह सुन पशु तस्करों ने इंजीनियर के घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। आवाज सुन परिजन व मुहल्ले की जनसेवा समिति के सदस्य शशिकांत, अखिलेश गुप्ता, फिरोज आलम, सरफराज, विक्रांत खत्री, दिनेश गौतम, श्यामू, डॉ. मिहिर दुबे, अरुण कुमार गुप्ता आदि घरों से बाहर आ गए।

सभी ने डंडे लेकर पशु तस्करों को दौड़ाने का प्रयास किया लेकिन तस्कर ईट फेंकते व असलहा लहराते हुए फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने यूपी 112 नंबर व व्हाट्सएप पर पुलिस मित्र ग्रुप पर घटना और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डाल जानकारी दी। जिसके बाद सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने फोन कर जानकारी ली और पशु तस्करों की छानबीन करने की बात कही।


इसके पहले भी पशु तस्करों ने इसी ब्लॉक में 23 मार्च को इसी प्रकार से हमला किया था। गीता वाटिका के सामने नवीन गुप्ता छत पर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। पशु तस्करों ने पुलिस को सूचना देने की आशंका पर उनके घर पर पथराव कर दिया था। जिसमें जेल रोड चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed