फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agents fraud youths in name of sending foreign

गोरखपुर: विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों ऐंठकर एजेंट फरार

Sun, 19 Jan 2020 09:24 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Sun, 19 Jan 2020 09:24 PM IST
सार

  • गुलरिहा थाने में आरोपी युवक और उसके भाई पर दर्ज किया गया केस
  • खजनी इलाके के हैं आरोपी, करीब दस लाख रुपये हड़पने का है आरोप

विज्ञापन
Agents fraud youths in name of sending foreign

विस्तार

गुलरिहा इलाके के कई युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये लेकर एजेंट फरार हो गया। जानकारी होने पर युवकों ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एजेंट व खजनी निवासी कर्मबीर और उसके भाई सुभाष पर जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुलरिहा के रसूलपुर झुंगिया निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खजनी के छताई निवासी कर्मबीर सिंह एजेंट है। उसने पीड़ितों को बताया था कि रोजगार के सिलसिले में वह लोगों को विदेश भेजता है। आरोप है कि अपने भाई के साथ मिलकर उसने कुवैत भेजने और वहां एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए। साथ ही शहर के एक सेंटर से मेडिकल जांच कराने के बाद करारपत्र भी दिया।
विज्ञापन


उसके बाद उसने न टिकट दिया और न ही बीजा। योगेंद्र ने तहरीर में बताया कि कर्मबीर ने इलाके के बाल्मीकि सिंह, नरसिंह, प्रकाश, ओम प्रकाश, संतोष, दीपचंद, धर्मपाल, सजीवन सहित 24 लोगों से रकम ली है। किसी से 45 तो किसी से 70 हजार रुपये के हिसाब से करीब दस लाख रुपये लेकर वह फरार है। आरोप है कि दिल्ली जाने की बात कह वह विदेश चला गया। उसके बाद युवक रकम वापस लेने के लिए एजेंट के घर का चक्कर लगाने लगे। फिर उसके भाई ने धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed