फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   48 thousand looted from farmer after withdrawing money from bank

गोरखपुर: बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे किसान से 48 हजार की लूट, बेटे ने विदेश से भेजे थे रुपये

Wed, 06 Oct 2021 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 05:48 PM IST
सार

पिपराइच इलाके के तरकुलही गांव के पास हुई घटना, विदेश से बेटे ने भेजे थे रुपये, किसान को खेत में धकेल कर फरार हुए बदमाश।

विज्ञापन
48 thousand looted from farmer after withdrawing money from bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के तरकुलही गांव के पास बुधवार की दोपहर बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे किसान को चाकू सटाकर बाइक सवार बदमाश 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने किसान को खेत में धकेल दिया था। किसी तरह से घर से पहुंचे किसान ने घटना की सूचना घरवालों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही गांव निवासी चैतू प्रजापति का बेटा मनीष प्रजापति विदेश में रहकर कमाई करता है। घर के कार्य के लिए कुछ रुपये अपने पिता चैतू प्रजापति के खाते में भेजा था। बुधवार की दोपहर में चैतू प्रजापति भटहट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अडतालीस हजार रुपये निकालकर साईकिल से घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


अभी चकिया तरकुलही गांव के बीच में किरहिया नाला पुल पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो युवकों ने चाकू सटाकर पाकेट में रखा रुपया लूट लिया। रुपये लूटने के बाद बदमाशों ने चैतू को धान के खेत में धकेल दिए। घर पहुंचकर चैतू ने आप बीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का सूचना मिलते ही सीओ चौरीचौरा जगत प्रसाद कन्नौजिया तथा पिपराइच इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंच गए थे। बैंक का डिटेल तथा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे का छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed