{"_id":"6002beef35af5d711752660f","slug":"covid-19-vaccination-at-four-centers-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में चार केंद्रों पर हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन, जानिए किसे लगा पहला डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में चार केंद्रों पर हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन, जानिए किसे लगा पहला डोज
Sat, 16 Jan 2021 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण के बाद स्वाथ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जनपद में चार केंद्रों पर शनिवार को कोविड-वैक्सीनेशन का शुभारंभ हुआ। जिला चिकित्सालय में बने केंद्र पर डीएम अमित किशोर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, सीएमएस डॉ. एएम वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी में वैक्सीन का पहला डोज ब्लड बैंक में तैनात वार्ड ब्वाय श्यामानंद तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद वार्ड ब्वाय ने बताया कि वैक्सीन लगने से कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने अपने को अच्छा महसूस किया। इसके बाद डॉ. एसएन सिंह, सफाई कर्मी इसरावती, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. जफर अनीस आदि को वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन
सभी ने कहा कि हमें इसी दिन का इंतजार था। वैक्सीन सुरक्षित है। इसको लेकर किसी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही भ्रम में रहें। उन्होंने सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन की शुरूआत हो गई है। प्रथम चरण में शनिवार को चार केंद्रों पर चार सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चार के अलावा वैक्सीन की 40 डोज रिजर्व में रखी गई है। केंद्र पर कर्मचारी सतर्क रहे वहीं सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।