फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid 19 railway Hospital room filled with dirt and bathroom also not clean

रेलवे अस्पताल में भर्ती होकर पछता रहे मरीज, कहा- 'यहां कोई हाल पूछने वाला भी नहीं'

Mon, 13 Jul 2020 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 railway Hospital room filled with dirt and bathroom also not clean
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती होकर कोरोना संक्रमित मरीजों को अब पछतावा हो रहा है। कमरों में गंदगी के बीच मरीजों को अब दूसरी बीमारी की चिंता सताने लगी है। बाथरूम में गंदगी का अंबार है। इसकी शिकायत भी कई बार मरीज कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। थकहार कर मजबूरी में मरीज किसी तरह समय काट रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में की गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों का इलाज हो चल रहा है। जबकि रेलवे अस्पताल में केवल अलक्षणिक मरीजों का इलाज चल रहा है। लेकिन इलाज के नाम पर अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर सांसद रवि किशन के पीए की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


उरुवा के पुरवा गांव के रहने वाले 51 साल के कोरोना संक्रमित मरीज ने बताया कि अस्पताल में हर कदम बदइंतजामी है। भर्ती होने के बाद मरीजों को कोई पूछने वाला नहीं है। साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर है। बाथरूम तक साफ नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में आकर और कई बीमारियां लेकर जाएगा। कहा कि एक तरफ सफाई से रहने की बात कही जा रही। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल में हर तरफ गंदगी ही है।

चार घंटे तक कोई पूछने वाला नहीं

संक्रमित मरीज ने बताया कि किसी तरह एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे अस्पताल में ला दिया। लेकिन यहां आने के दो से तीन घंटे तक कोई पूछने वाला नहीं था। बाद में एक पैकेट दिया गया। उसमें कुछ दवा थी और साबुन दिया गया। बताया कि किस बेड पर मरीजों को भर्ती होना है। इस बात की जानकारी तक नहीं दी गई। करीब चार घंटे बाद किसी तरह बेड मिला।

इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस हो रहा है कमजोर, यहां ठीक हो गए तीन दिनों में 50 प्रतिशत से अधिक मरीज

दो शातिर अपराधी हुए रेलवे अस्पताल में भर्ती
अस्थाई जेल में बंद दो शातिर अपराधी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अपराधी होने की वजह से अन्य संक्रमित मरीज डरे हुए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती कर दी गई है। बताया जाता है कि दोनों अपराधी शातिर है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अब तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है, तो मामले की जांच कराई जाएगी और व्यवस्था सही कराया जाएगा।- डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed