फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   court news in quid

Gorakhpur News: हत्या के दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा

Thu, 07 Sep 2023 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
court news in quid
- दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हत्या का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर जनपद न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने कैंट थाना क्षेत्र के सिंघाड़िया निवासी अभियुक्त विपिन सिंह व बांसगांव थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी अभियुक्त अजीत सिंह को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
अर्थदंड न देने पर अभियुक्तों को दो साल का कारावास अलग से भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार मौर्य का कहना था कि घटना 23 नवंबर 2004 की शाम करीब 7:30 बजे की है। वादी बलवंत सिंह पत्नी और लड़के टिंकल व कई अन्य लोगों के साथ घर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

उसी समय उनके घर के बरामदे में चार लड़के आए और टिंकल को आवाज देकर बुलाया। बलवंत सिंह बेटे के साथ बाहर निकले। बेटा एक घंटे में वापस आने की बात कह कर उन लड़कों के साथ चला गया। देर रात तक जब वापस घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बलवंत को मोहल्ले वालों से जानकारी हुई कि टिंकल की हत्या कर लाश रेलवे लाइन पर फेंक दी गई है। विवेचना के दौरान अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed