फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Court allows to take voice sample of crook Dharamveer Yadav

Gorakhpur: भाजपा विधायक को जेल के पास से किया गया था फोन, कोर्ट ने आवाज का नमूना लेने की अनुमति दी

Tue, 06 Sep 2022 11:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 AM IST
सार

कोर्ट से पुलिस को जेल में जाकर बदमाश धर्मवीर यादव के आवाज का नमूना लेने की अनुमति भी मिल गई है। खबर है कि फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मंगलवार को बदमाश के आवाज का नमूना लेने जाएगी।

विज्ञापन
Court allows to take voice sample of crook Dharamveer Yadav
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चौरीचौरा से भाजपा विधायक सरवन निषाद को जेल के पास से धमकी भरा फोन किया गया था। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आ गया है। उधर, कोर्ट से पुलिस को जेल में जाकर बदमाश धर्मवीर यादव के आवाज का नमूना लेने की अनुमति भी मिल गई है। खबर है कि फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मंगलवार को बदमाश के आवाज का नमूना लेने जाएगी। हत्या के मामले में धर्मवीर जेल में ही बंद है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन सितंबर की रात में विधायक ई. सरवन निषाद ने चौरी चौरा थाने में बदमाश धर्मवीर यादव के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि 11 अगस्त को जेल में बंद बदमाश धर्मवीर यादव ने उनके समर्थक सुधीर साहनी के पास एक मोबाइल नंबर से फोन किया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने सुधीर से कहा कि विधायक आपकी हत्या कराना चाह रहे हैं। आशंका है कि उनके समर्थक सुधीर साहनी की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए सुधीर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही साजिश में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए। मुकदमा दर्ज होने के बाद चौरी चौरा थाना पुलिस व सर्विलांस की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed