फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus positive got in siddharthnagar up

सिद्धार्थनगर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमित की संख्या हुई 44

Mon, 08 Jun 2020 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 07:00 PM IST
सार

  • सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के हैं संक्रमित मिले मरीज
  • सभी को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया

विज्ञापन
coronavirus positive got in siddharthnagar up
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह तीनों सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना के एक 147 केस मिले हैं। इसमें से 98 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। सोमवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या 44 है जबकि पांच लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


बांसी तहसील क्षेत्र के दो गांवों में एक 18 वर्षीय और 21 वर्षीय युवक मुंबई से गांव लौटे थे। स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने पर एक युवक को बांसी के महामाया आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन कर उसके लार का सैंपल भेजा गया था। दूसरे युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। उसके लार का भी सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को सील किया

वहीं सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति चार मई को मुंबई से गांव लौटा था। स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे क्षेत्र के चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनईया पकड़ी में क्वारंटीन किया गया था। उसके लार का सैंपल लिया गया था।

सोमवार को आई रिपोर्ट में तीनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट कर दिया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव में कोरोना संक्रमित मिलने बाद एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दिया। साथ ही ग्रामीणों को निर्देश दिया कि कोई घूमेगा नहीं। बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed