{"_id":"5eddf7668ebc3e90b43df79a","slug":"coronavirus-positive-got-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 122","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 122
Mon, 08 Jun 2020 06:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
बस्ती जिले में सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले। हालांकि आठ संक्रमितों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले दोनों मुंबई से आए प्रवासी हैं।
विज्ञापन
जिले में आए प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में दो प्रवासी कोरोना पॉजटिव पाए गए। दोनों सड़क मार्ग से 28 मई से तीन जून के बीच आए थे। वर्तमान में 122 कोरोना संक्रमित केस हैं।
विज्ञापन
इनका नवोदय विद्यालय रुधौली में स्थापित लेवन-व हॉस्पिटल, मुंडेरवा सीएचसी व ओपेक कैली चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि सोमवार को दो कोरोन पॉजिटिव पाए गए। मुंडेरवा व रुधौली के लेवल वन अस्पतालों से आठ मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले से 6103 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे इसमें 5752 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 351 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन