{"_id":"61cc8ac47d582b642e39379f","slug":"coronavirus-and-omicron-gorakhpur-divisional-commissioner-ravi-kumar-ng-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरा: गोरखपुर मंडल के कमिश्नर रवि कुमार एनजी कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लिया जाएगा नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: गोरखपुर मंडल के कमिश्नर रवि कुमार एनजी कोरोना संक्रमित, जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लिया जाएगा नमूना
Wed, 29 Dec 2021 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:50 PM IST
सार
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि बुधवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक दंपती हैं। दंपती के जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना बृहस्पतिवार को लेकर केजीएमयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले अब गोरखपुर जिले में भी बढ़ते जा रहे हैं। गोरखपुर मंडल के कमिश्नर रवि कुमार एनजी भी बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। बेतियाहाता के रहने वाले दंपती भी संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले खोराबार का 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला था। बताया जा रहा है कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दंपती का नमूना लिया जाएगा। इसे जांच के लिए बृहस्पतिवार को केजीएमयू में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल के सिद्धार्थनगर में ओमिक्रॉन का मरीज मिल चुका है। इन सबके बीच जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। अब तक जिले में कोरोना का एक एक्टिव केस था। लेकिन, बुधवार को यह संख्या चार हो गई है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर रवि कुमार एनजी को सर्दी-जुकाम की समस्या थी। कमिश्नर ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह लखनऊ में ही होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा शहर के एक निजी पैथालॉजी में बेतियाहाता के रहने वाले दंपती ने मंगलवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। बुधवार को जांच में दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अब दंपती के संपर्कों को तलाशने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि दंपती का मोबाइल फोन बंद है। दंपती से स्वास्थ्य विभाग का संपर्क नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नमूना लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजेगी। जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए कमिश्नर का भी नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन