{"_id":"5e611cd68ebc3ef3f51dcf98","slug":"coronavirus-alert-policemen-apply-for-leave-after-suffering-from-cold-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus:सर्दी-जुकाम से पीड़ित पुलिसकर्मी मांग रहे हैं छुट्टी, सता रहा है कोरोना का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus:सर्दी-जुकाम से पीड़ित पुलिसकर्मी मांग रहे हैं छुट्टी, सता रहा है कोरोना का डर
Fri, 06 Mar 2020 08:35 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस का खौफ आम लोगों के साथ ही पुलिसवालों में भी है। इस वायरस से आला अधिकारी भी खौफ में हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर सेनेटाइजर मंगा लिया है। वे दफ्तर हो या अन्य जगहों पर थोड़ी-थोड़ी देर पर हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, खांसी, जुकाम और बुखार पीड़ित पुलिस कर्मियों ने छुट्टी का आवेदन लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस महकमे में सर्दी-जुकाम से पीड़ितकर्मी भय की वजह से अवकाश के लिए एसएसपी दफ्तर में आवेदन लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे होली की ड्यूटी में भी दिक्कत होने लगी है। होली को लेकर सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। उन्हें विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश मिल सकता है। लिहाजा एसएसपी की परेशानी बढ़ गई है। अब एसएसपी ने सरकारी अस्पताल से रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन