{"_id":"606abf4fc769ce61e127f884","slug":"corona-warriors-will-rewarded-due-to-got-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: वैक्सीन लगवा चुके कोरोना योद्धाओं को मिलेगा इनाम, जानिए कैसे होगी नामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: वैक्सीन लगवा चुके कोरोना योद्धाओं को मिलेगा इनाम, जानिए कैसे होगी नामों की घोषणा
Mon, 05 Apr 2021 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को इनाम देने की घोषणा की है। 16 जनवरी से तीन अप्रैल के बीच दोनों डोज लगवा चुके इन कोरोना योद्धाओं को इनाम लकी ड्रॉ के माध्यम से सात अप्रैल को दिया जाएगा। कुल 18 लोगों को तीन चरणों में दो-दो हजार की धनराशि दी जाएगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश भर के सभी सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी से बचाव के लिए 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण की शुरुआत की गई है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इन लोगों को दूसरे डोज भी लग चुकी है। शासन का मानना है कि इन लोगों ने बेहिचक टीका लगवा कर आम आदमी का हौसला बढ़ाया है। ऐसे में इन लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो लकी ड्रॉ कराएगी। लकी ड्रॉ के लिए काउंटर फाइल का चयन किसी छोटे बच्चों के हाथों होगा। चुने हुए लाभार्थियों को मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रकार किया जाएगा चयन
शुरूआत में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले 25000 लोगों में से चार लोगों का चयन लकी ड्रॉ से किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले 50,000 लोगों में से छह लोगों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 50,000 से अधिक लोगों में से आठ लोगों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा। इन सबको दो-दो हजार की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण करा चुके हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को प्रोत्साहन के रूप में इनाम दिया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। सात अप्रैल को लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।