फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona Test very low on alert regarding Omicron in Gorakhpur

Omicron: गोरखपुर में ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट पर कोरोना जांच बेहद कम, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 13 Dec 2021 06:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

तीन से चार हजार तक सिमटी जांच, लक्ष्य है रोजाना 5500, शनिवार और रविवार को जांच संख्या एक हजार के आसपास।

विज्ञापन
Corona Test very low on alert regarding Omicron in Gorakhpur
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कोविड अस्पतालों में तैयारियां परखी जा रही हैं। इसी बीच कोविड जांच को लेकर अस्पताल प्रशासन और नागरिकों की तरफ से लापरवाही भी बरती जा रही है। कोरोना की रोजाना जांच का लक्ष्य 5500 रखा गया है, लेकिन जांच तीन से चार हजार से ज्यादा नहीं हो पा रही है। शनिवार-रविवार को तो यह संख्या हजार तक ही रहती है।

विज्ञापन


देश में जब से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान ने दस्तक दी है तभी सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। शासन के निर्देेश पर विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्क किया गया है कि गांवों में किसी के विदेश से आने की सूचना मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें। गांव की निगरानी समिति की मदद से आने वालों को घर में क्वारंटीन करा दें। उनकी कोविड जांच कराएं।
विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह दें। कोविड जांच बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है। लेकिन इस तरफ न स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर आ रहा है न ही आम लोग। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से गुजरने वाले बहुत कम लोग ही कोरोना की जांच कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक सप्ताह की जांच संख्या

 तिथि            संख्या
06 दिसंबर      3224
07              1351
08              2708
09              2522
10              3378
11              2879
12              3980

कोविड जांच नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि कोविड जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बूथ बनाए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे जांच करा लें। किसी यात्री के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती। जांच कम होने की वजह एक यह भी है कि लोग जांच नहीं करा रहे हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed