फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona positive found in Siddharthnagar one infected died in home quarantine

सिद्धार्थनगर जिले में मिले एक मृतक सहित 3 और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 47

Tue, 09 Jun 2020 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jun 2020 06:46 PM IST
सार

  • रिपोर्ट आने के बाद सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया
  • जिले में अब तक मिल चुके हैं 151 संक्रमित

विज्ञापन
corona positive found in Siddharthnagar one infected died in home quarantine
कोरोना वायरस। - फोटो : AP

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमित शोहरतगढ़ और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बर्डपुर में बने आइसोलेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जिले में अब तक 151 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस 47 हैं।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र का एक युवक कुछ दिन पहले गुजरात से आया था। पांच दिन पूर्व उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। क्षेत्र के दूसरे गांव में रहने वाला 34 वर्षीय युवक भी कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन


लार का नमूना लेने के साथ उसे होम क्वारंटीन किया गया था। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक भी मुंबई से गांव लौटा था। वह होम क्वारंटीन था और तबीयत खराब होने के बाद लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनों को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आकड़ों पर एक नजर
  • अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 151
  • ठीक हुए लोगों की संख्या 98
  • एक्टीव मरीज  47
  • मृतकों की संख्या 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed