{"_id":"61c704cbdc0d83055307b345","slug":"corona-positive-companion-reached-basti-from-kuwait","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन अलर्ट: कुवैत से बस्ती पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का साथी, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन अलर्ट: कुवैत से बस्ती पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का साथी, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय
Sat, 25 Dec 2021 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 05:17 PM IST
सार
बस्ती जिले में 24 घंटे के भीतर आए तीन प्रवासी क्वारंटीन किये गए हैं। घर पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका नमूना ले लिया है। इन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पर नियंत्रण के लिए शासन की सख्ती के बाद प्रशासनिक तंत्र व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिले में गायघाट निवासी कुवैत से आए एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पहुंचते ही उसका नमूना एकत्रित कर उसे क्वारंटीन कर दिया है। युवक जिसके साथ कुवैत से आया है वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
वह कुशीनगर जिले का निवासी है और उसे गोरखपुर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में शहरी क्षेत्र में कुल तीन लोग दुबई व कुवैत से यहां आए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन करने के बाद उनका नमूना एकत्रित कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो तीनों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव रहा है, मगर आरटीपीसीआर के लिए नमूना भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि जिले में अब तक कोरोना का कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है, मगर ओमिक्रॉन के तेजी से फैल रहे वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा के साथ विदेश से आने वालों पर नजर रख कर उनका नमूना एकत्रित कर रही है, वहीं सीएचसी व पीएचसी की टीम गांवों में भी हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि शनिवार की सुबह सूचना मिली कि कुवैत से अपने जिले का एक युवक कुशीनगर जिले के साथी के साथ यहां आ रहा है। कुशीनगर का साथी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस सूचना के बाद वहां की टीम को सक्रिय कर दिया गया। जैसे ही शनिवार की सुबह युवक गोरखपुर से अपने घर पहुंचा उसे तत्काल टीम ने क्वारंटीन करा दिया।
इसके बाद उसका नमूना लेकर एंटीजन किया गया, मगर उसका टेस्ट निगेटिव आया है। टीम ने आरटीपीसीआर के लिए नमूना भेजा है। उसके साथ आने वाले चालक और अन्य परिवार के लोगों का भी नमूना लेकर क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में तीन लोग विदेश से आए हैं। सभी को क्वारंटीन करा दिया गया है। उनका भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।