{"_id":"5f7786408ebc3e1a242d1f40","slug":"corona-pogitive-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3678483185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डॉक्टर, आठ मासूम समेत 221 संक्रमित मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डॉक्टर, आठ मासूम समेत 221 संक्रमित मिले, दो की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पांच दिन बाद एक बार फिर 200 पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 221 नए मरीज मिले हैं। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई है। इससे पूर्व 27 सितंबर को 242 मरीज मिले थे। संक्रमितों में झरना टोला के एक डॉक्टर समेत आठ मासूम शामिल हैं, जो अलग-अलग घरों के हैं। इनकी उम्र चार से 11 साल के बीच है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 16011 पहुंच गया है। इनमें 13884 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 261 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1866 हैं।
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन और कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे चिंता की बात पिछले तीन दिनों के अंदर 20 से अधिक मासूमों का संक्रमित मिलना है। शुक्रवार को आठ और मासूम संक्रमित मिले हैं। सभी अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। इनमें दो मासूमों की उम्र चार साल है। एक मासूम आजाद नगर का रहने वाला है। उसके साथ उसकी 29 साल की मां भी संक्रमित मिलीं हैं। जबकि दूसरा मासूम सिंहेश्वपुर का रहने वाला है। वह अपने माता और पिता के साथ संक्रमण का शिकार हुआ है। इनके अलावा गदही में सात साल की बच्ची और हटवा में पिता के साथ सात साल का मासूम भी पॉजिटिव पाया गया है। बेतियाहाता में छह साल का मासूम भी संक्रमित मिला है। इनके अलावा रेल विहार कॉलोनी, बिछिया कॉलोनी अस्थायी जेल में चार और जिला कारागार में तीन, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के दो लोग, आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन, सेमरा में एक ही परिवार के तीन लोग, कोनी में एक ही परिवार के तीन लोग, गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में मिले 101 नए मरीज
शहर की बात करें तो 101 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 35 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर 19, गोरखनाथ 13, कोतवाली 13, रामगढ़ताल और गुलरिया में चार-चार, चिलुआताल एक, राजघाट 10 और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 96 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बड़हलगंज, खजनी, सहजनवां में सात-सात, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज और उरुवा में दो-दो, चरगांवा में 10, गगहा में नौ, कौड़ीराम छह, सरदारनगर 15, खोराबार 10, पिपराइच पांच, गोला एक, पिपरौली पांच और भटहट में एक मरीज मिला है। इनके अलावा 24 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
दो संक्रमितों की मौत
पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज और दूसरे की रेलवे अस्पताल में हुई है। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार को हुई है। 26 सितंबर को परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराए थे। इनके अलावा पिपराइच के गोपालपुर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की मौत रेलवे अस्पताल में हुई है। इनके अलावा चार पुरानी मौतों को निजी अस्पतालों ने पोर्टल पर अपलोड किया है। इसकी वजह से संख्या 261 पहुंच गई है।
दो दिन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला सील
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में एक एचबी और एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच एंटीजन किट से की गई है। पॉजिटिव मिलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही जांच पर रोक लगा दी गई है।