{"_id":"5ef87ba884b2c46bd3051f1e","slug":"corona-patient-came-back-to-village-people-forgot-social-distancing-during-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज ठीक होकर आया गांव तो स्वागत में सब कुछ भूले, दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज ठीक होकर आया गांव तो स्वागत में सब कुछ भूले, दर्ज होगा मुकदमा
Sun, 28 Jun 2020 08:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद गांव में लोगों ने ऐसे स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट हो गया है और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है। वहीं कैम्पियरगंज के पचमा गांव में कोरोना से संक्रमित शख्स ठीक होकर वापस गांव पहुंचा तो स्वागत में लोग सोशल डिस्टेसिंग भूल गए।
बताया जा रहा है कि पचमा गांव में कोरोना मरीज के ठीक होने पर गांव वालों ने ढोल नगाड़ा लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार नामजद और 50 से ज्यादा अज्ञात ग्रामीणों पर लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पचमा गांव निवासी बीस वर्षीय युवक 18 जून को कोरोना पॉजिटिव निकला था। महराजगंज में स्वास्थ्य शिविर में रखकर उसका उपचार किया गया। ठीक होने के बाद रविवार की दोपहर एक बजे एंबुलेंस से गांव से पहुंचा तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला।
उसके ठीक होने की खुशी में गांव वालों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुलाम हुसैन, कासिम, इल्ताफ और अफरोज को नामजद आरोपित बनाया है। बता दें कि फिलहाल गोरखपुर में 308 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं तो वहीं 13 की मौत हो चुकी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन