फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona infection found in 23 including doctor in Gorakhpur

Corona: डॉक्टर समेत 23 में मिला कोरोना का संक्रमण, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 140

Mon, 01 Aug 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Aug 2022 11:12 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में एम्स के एक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनके अलावा बिछिया और बसंतपुर की एक-एक युवतियां भी संक्रमित मिली हैं। डॉ. आशुतोष ने बताया कि जिले में पहली लहर से अब तक 67,769 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Corona infection found in 23 including doctor in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में जांच में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 14 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में एम्स के एक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनके अलावा बिछिया और बसंतपुर की एक-एक युवतियां भी संक्रमित मिली हैं। डॉ. आशुतोष ने बताया कि जिले में पहली लहर से अब तक 67,769 लोग संक्रमित मिले हैं। 66,753 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


डेढ़ हजार लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 75 बूथों पर डेढ़ हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें सात सौ लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। बारिश की वजह से बूथों पर कम लोग पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed