फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona infected woman gives birth to twins in gorakhpur

यूपीः कोरोना संक्रमित महिला ने दिए जुड़वा बच्चों को जन्म, जज्जा और बच्चा दोनों सुरक्षित

Mon, 13 Jul 2020 04:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman gives birth to twins in gorakhpur
नवजात (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। इनमें एक महिला ने जुड़वा बच्चे जने हैं। एक महिला कुशीनगर की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला गीडा की रहने वाली है। मां और बच्चे दोनों पूरी तरह से सुरिक्षत है। खास बात यह है कि कुशीनगर की महिला की डिलीवरी नॉर्मल हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गीडा की रहने वाली 29 साल की महिला दो दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। इस बीच उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकली। इसके बाद महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को सिजेरियन ऑपेरशन के दौरान उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक जज्जा और बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, कुशीनगर के रामकोला के रोवारी गांव की 28 वर्षीय महिला दो दिन पहले बीआरडी में भर्ती हुई थी। इस बीच उसके साथ उसकी ननद भी थी। दोनों की जांच कराई गई तो दोनों कोरोना संक्रमित निकली। इस बीच महिला को पेन शुरू हुआ तो बीआरडी में गायनी विभाग की टीम ने महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि अब तक गायनी विभाग में तीन संक्रमित महिलाओं की सफल डिलीवरी हुई है। इसमें एक संकमित महिला ने जुड़वा बच्चे जने हैं। सभी पूरी तरह से सुरक्षित है। एक से दो दिनों में एहतियात के लिए बच्चों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed