{"_id":"5f1f9e19b8f7f25ad9602db7","slug":"corona-in-kushinagar-latest-coronavirus-update-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी समेत 10 और मिले संक्रमित, आठ लोगों ने जीता कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी समेत 10 और मिले संक्रमित, आठ लोगों ने जीता कोरोना से जंग
Tue, 28 Jul 2020 09:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में सोमवार को भी एक स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये केस पडरौना, कप्तानगंज, तमकुहीराज, दुदही, रामकोला व सुकरौली क्षेत्र के हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 518 हो गई है जिसमें से 154 एक्टिव केस हैं। सोमवार को आठ मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 354 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 295 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से 10 पॉजिटिव व 285 निगेटिव हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में पडरौना क्षेत्र के गुनागरपट्टी का 35 वर्षीय युवक, दुदही का 26 वर्षीय युवक, कसया सीएचसी में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी, सुकरौली का 55 वर्षीय व्यक्ति, रामकोला ब्लाक के खोटही गांव का 25 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन
इसके अलावा कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 12 में एक युवक व दो महिलाएं संक्रमित हैं। कसया क्षेत्र के गिदहा और तमकुहीराज क्षेत्र के धारमठिया गांव में भी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में 14314 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें से 518 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 354 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 154 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन