फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in kushinagar 81 covid positive got kushinagar

Corona in Kushinagar: हियुवा नेता समेत 81 लोग हुए संक्रमित, इलाज से 63 ठीक हुए

Sun, 02 Aug 2020 08:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 Aug 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Corona in kushinagar 81 covid positive got kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में 1165 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई जिनमें से 81 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें हियुवा के एक वरिष्ठ पदाधिकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं 63 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए। रविवार को आई रिपोर्ट जिले में एक दिन में संक्रमित पाए गए मरीजों में सर्वाधिक संख्या है।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम तक 1162 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1081 निगेटिव और 81 लोग पॉजिटिव मिले। इस तरह अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 845 हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसमें एक्टिव पॉजिटिव केस 286 हैं। 32 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल रविवार को कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

सीएमओ ने बताया कि अब तक 18219 संदिग्ध व्यक्तियों की कराई गई सैंपल जांच में 845 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैँ, जिनमें कुल 549 लोग ठीक हुए हैं। 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। जनपद में अभी भी 175 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed