{"_id":"5fa847f98ebc3ee3e87c5898","slug":"corona-case-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp372591069","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक कोरोना मरीज की मौत, 35 नए संक्रमित संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक कोरोना मरीज की मौत, 35 नए संक्रमित संक्रमित मिले
Mon, 09 Nov 2020 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। 24 घंटे में केवल 35 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। केवल एक संक्रमित की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतक 54 वर्षीय व्यक्ति बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19312 पहुंच गई है। इनमें 315 की मौत हो चुकी है। 18502 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 495 रह गए हैं।
शहर में संक्रमण का दायरा और भी कम हुआ है, यहां केवल 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर के चार, कैंट के तीन, कोतवाली के चार और गोरखनाथ का एक मरीज हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 14 नए मरीज मिले हैं। गगहा, बड़हलगंज, खजनी, खोराबार में एक-एक, चरगांवा में छह, भटहट और सहजनवां में दो-दो मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।