फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona alert on Diwali 2020 celebration by CMO Dr Shrikant Tiwari at gorakhpur

दिवाली को लेकर सीएमओ ने दी ये खास सलाह, कहा- सावधानी से करें अतिथियों का स्वागत

Wed, 11 Nov 2020 05:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Corona alert on Diwali 2020 celebration by CMO Dr Shrikant Tiwari at gorakhpur
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दिवाली का त्योहार इस साल कोरोना से सतर्क रहते हुए मनाना है। जीवन में यह मिठास का पर्व खास रहे और कोरोना के कारण किसी परिवार को परेशान न होना पड़े, इसके लिए छोटी-छोटी सावधानियां ही उपाय हैं। न तो कोरोना अभी खत्म हुआ है और न ही इसकी दवाई आई है। टीका आने में भी समय है। इसलिए बचाव का सबसे बेहतर तरीका सावधानी बरतना है। यह बातें सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कही।
विज्ञापन

 
बता दें कि गोरखपुर के सीएमओ एक कोरोना योद्धा होने के साथ-साथ कोरोना विजेता भी हैं। वह परिवार समेत कोरोना को मात दे चुके हैं। उनका मानना है कि किसी भी परिवार में अगर कोई एक सदस्य भी चूक करता है तो तमाम सतर्कताओं के बावजूद पूरा परिवार बीमारी की जद में आ सकता है।
विज्ञापन


घर के भीतर के सदस्यों के बीच कोरोना समुचित व्यवहार शत प्रतिशत अपनाना संभव नहीं हो सकता लेकिन परिवार के बाहर का कोई सदस्य मिले तो यह व्यवहार अवश्य अपनाया जाना चाहिए। घर पर रोजाना आ रहे दूध वाले, पानी वाले, सब्जी विक्रेता, सफाईकर्मी जैसे लोगों से मास्क लगा कर ही मिलें। सफाईकर्मी को मॉस्क लगा कर ही काम करने दें और इसके पहले की वह घर में प्रवेश करे उनके हाथों की सफाई भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से करें अतिथियों का स्वागत

सीएमओ ने बताया कि दिवाली पर अगर कोई अतिथि आपके घर आता है तो उसका स्वागत सावधानी के साथ दो गज दूरी से ही करें। अतिथि को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें और खुद भी मास्क लगाएं। भीड़भाड़ से घर आने के बाद सारे कपड़े धूलने के लिए डाल दें और स्नान कर लें। पटाखों को सैनिटाइज न करें और न ही सैनिटाइज किए हाथों से पटाखें जलाएं। परिवार का प्रवासी सदस्य या घर का कोई सदस्य बीमार है तो तत्काल डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed