{"_id":"5fabd3a88ebc3e91b537e808","slug":"corona-alert-on-diwali-2020-celebration-by-cmo-dr-shrikant-tiwari-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को लेकर सीएमओ ने दी ये खास सलाह, कहा- सावधानी से करें अतिथियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली को लेकर सीएमओ ने दी ये खास सलाह, कहा- सावधानी से करें अतिथियों का स्वागत
Wed, 11 Nov 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Nov 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली का त्योहार इस साल कोरोना से सतर्क रहते हुए मनाना है। जीवन में यह मिठास का पर्व खास रहे और कोरोना के कारण किसी परिवार को परेशान न होना पड़े, इसके लिए छोटी-छोटी सावधानियां ही उपाय हैं। न तो कोरोना अभी खत्म हुआ है और न ही इसकी दवाई आई है। टीका आने में भी समय है। इसलिए बचाव का सबसे बेहतर तरीका सावधानी बरतना है। यह बातें सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कही।
बता दें कि गोरखपुर के सीएमओ एक कोरोना योद्धा होने के साथ-साथ कोरोना विजेता भी हैं। वह परिवार समेत कोरोना को मात दे चुके हैं। उनका मानना है कि किसी भी परिवार में अगर कोई एक सदस्य भी चूक करता है तो तमाम सतर्कताओं के बावजूद पूरा परिवार बीमारी की जद में आ सकता है।
घर के भीतर के सदस्यों के बीच कोरोना समुचित व्यवहार शत प्रतिशत अपनाना संभव नहीं हो सकता लेकिन परिवार के बाहर का कोई सदस्य मिले तो यह व्यवहार अवश्य अपनाया जाना चाहिए। घर पर रोजाना आ रहे दूध वाले, पानी वाले, सब्जी विक्रेता, सफाईकर्मी जैसे लोगों से मास्क लगा कर ही मिलें। सफाईकर्मी को मॉस्क लगा कर ही काम करने दें और इसके पहले की वह घर में प्रवेश करे उनके हाथों की सफाई भी सुनिश्चित करें।

सावधानी से करें अतिथियों का स्वागत
सीएमओ ने बताया कि दिवाली पर अगर कोई अतिथि आपके घर आता है तो उसका स्वागत सावधानी के साथ दो गज दूरी से ही करें। अतिथि को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें और खुद भी मास्क लगाएं। भीड़भाड़ से घर आने के बाद सारे कपड़े धूलने के लिए डाल दें और स्नान कर लें। पटाखों को सैनिटाइज न करें और न ही सैनिटाइज किए हाथों से पटाखें जलाएं। परिवार का प्रवासी सदस्य या घर का कोई सदस्य बीमार है तो तत्काल डॉक्टर से जांच कराएं।