फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   conversation with the administration the shop will not closed

प्रशासन से हुई बातचीत, व्यवसायी नहीं करेंगे बंदी

Thu, 09 Jul 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
conversation with the administration the shop will not closed
गोरखपुर। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रस्तावित बंदी को लेकर दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। प्रशासन ने व्यापारियों से जनता की सहूलियत को देखते हुए बंदी वापस लेने की बात कही। इसके बाद व्यापारी प्रतिनिधियों ने पूरे मामले पर विचार करते हुए किराना कमेटी व अन्य बंदी के फैसलों को स्थगित कर दिया। व्यापारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से दुकानें पहले की तरह ही खुलेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि हर दुकान पर मास्क, लेन-देन में ग्लव्स, सैनिटाइजर, रजिस्टर व हर आने-जाने वाले व्यापारियों का नाम व पता तथा छह फुट की दूरी बना कर व्यापार करें। गोरखपुर किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र मद्देशिया ने सभी व्यापारियों से अपील की, कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करें। प्रशासन से साहबगंज बाजार में सफाई और सैनिटाइज कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने कहा कि गोरखपुर के व्यापारी हमेशा जिला प्रशासन के साथ और जिला प्रशासन हमेशा व्यापारियों का साथ देता रहा है और आगे भी देता रहेगा। व्यापारी प्रतिनिधिमंडल में चेंबर ऑफ ट्रेडर्स, साहबगंज अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल, युवा बिस्कुट मर्चेंट के अध्य्क्ष सौरभ अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, अनिल जायसवाल, मनोज बंसल ,अतुल अग्रवाल अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed