{"_id":"5f3c28c38ebc3e3cdb4e0680","slug":"contractor-hanged-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp362199086","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने की बात कहकर एक सप्ताह पहले घर से निकला था ठेकेदार, अब दोस्त के कमरे में फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमने की बात कहकर एक सप्ताह पहले घर से निकला था ठेकेदार, अब दोस्त के कमरे में फंदे से लटककर दे दी जान
Wed, 19 Aug 2020 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज नगर पालिका के सभासद के छोटे भाई सूर्य प्रताप सिंह (28) ने सोमवार की देर रात गोरखपुर शहर के रुस्तमपुर में रहने वाले दोस्त के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूर्य प्रताप सिंह की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रताप ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोला इलाके के बारानगर गांव के पूर्व प्रधान सुरेश सिंह का परिवार देवरिया के बरहज में रहता है। उनके सबसे बड़े बेटे कृष्णानंद बरहज नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 के सभासद हैं। दूसरा बेटा रवि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सबसे छोटा सूर्य प्रताप सिंह ठेकेदारी करने के साथ ही बरहज कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
घूमने जाने की बात कहकर सूर्य प्रताप एक सप्ताह पहले रुस्तमपुर में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले अपने मित्र बरहज कस्बा निवासी संदीप पांडेय के कमरे पर आया था। सोमवार को संदीप बी फार्मा में एडमिशन कराने आजमगढ़ गए थे। रात में करीब 10 बजे लौटे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन
संदीप ने खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से बंधी रस्सी से सूर्य प्रताप सिंह का शव लटक रहा था। संदीप ने कैंट पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज राय ने बताया कि युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।