{"_id":"65719323b338d04c7e0f2884","slug":"construction-of-ring-road-in-mohaddipur-padleganj-will-provide-relief-from-jam-2023-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मोहद्दीपुर-पैडलेगंज में रिंग रोड बन जाने से मिलेगी जाम से राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मोहद्दीपुर-पैडलेगंज में रिंग रोड बन जाने से मिलेगी जाम से राहत, मिलेंगी ये सुविधाएं
Thu, 07 Dec 2023 03:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:11 PM IST
सार
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लगता है।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल के किनारे बन रही सड़क
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहद्दीपुर-पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे बन रहे टू लेन रिंग रोड की सौगात शहरवासियों को नए वर्ष में जनवरी तक मिलने की उम्मीद है। इस सड़क का निर्माण हो जाने से बहुत हद तक जाम से राहत मिलेगी। जीडीए ने रिंग रोड बनाने का काम तेज करवा दिया है।
रामगढ़ताल के किनारे मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक और कुनराघाट से सहारा इस्टेट तक टू लेन सड़क बनाई जा रही है। 44 करोड़ की लागत से करीब छह किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की सड़क की लंबाई 2.66 किलोमीटर है। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।
इस सड़क पर डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। इसमें एक हिस्सा पैडलेगंज से लेकर मोहद्दीपुर तक है, जबकि दूसरा हिस्सा महादेव झारखंडी होते हुए सहारा इस्टेट तक है। सड़क पर मिट्टी भराई एवं उसे दबाने का काम कराने के साथ रामगढ़ताल में सड़क के किनारे गैबिन वॉल का कार्य कराया जा रहा है। मिट्टी के समतलीकरण का काम तेजी से हो रहा है।

कम समय में पहुंच जाएंगे पैडलेगंज
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लगता है। मोहद्दीपुर से बाईं ओर मुड़कर लोग पैडलेगंज तक जाते हैं। इस दौरान कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। इस रोड के बन जाने से दूरी लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही समय भी बचेगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी

- मार्निंग वॉक के लिए फुटपाथ
- रामगढ़ताल के किनारे नौकायन की तरह रेलिंग
- सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी
- सजावटी पौधे लगाए जाएंगे
- साइकिल ट्रैक भी बनेगा